
▶️17 पार्षदों ने अध्यक्ष को पहनाया ताज
जमुई।(संजीव कुमार सिंह) :
पिछले कई महीनों से नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान चल रहा था। इस घमासान में आरोप प्रत्यारोप की झडी लगी थी । सोमवार को फिर से नप अध्यक्ष रेखा देवी ने अपनी कुर्सी को बचाने में सफल रही। नगर परिषद के 30 में से 17 वार्ड पार्षदों ने रेखा देवी के समर्थन में मतदान किया। वहीं विपक्षी को 13 ही पार्षद बचा । जवकि पहले से विपक्षी खेमा यह दावा कर रहा था कि इस बार जीत हमारी सुनिश्चित है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस राजनीति में चाणक्य बनकर अध्यक्ष के पति संतोष साह जमुई की धरती पर उभरा है। श्री साह ने जिले के सभी बडे से बडे राजनीतिज्ञों को पीछे छोड़ते हुए काफी आगे बढ गया । जिसके कारण आज अपनी कुर्सी को बचाने में सफल साबित हो गया है । उन्होंने विपक्षी पार्षदों को तगड़ा झटका दे दिया। अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक और मतदान के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में एडीएम कुमार संजय प्रसाद व अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा कुमारी मौजूद थे। आज दिन भर नगर परिषद में काफी चहल-पहल देखा गया । आसपास सुरक्षा की कडी व्यवस्था थी। नगर परिषद पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था ।




Recent Comments