समस्तीपुर:रक्तदान शिविर का आयोजन
##न्यूज़ इनपुट केशव बाबू

दलसिंहसराय
प्रखंड क्षेत्र के एनएच 28 स्थित अरबी कॉलेज मे HDFC बैंक की तरफ से सर्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अरबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मोहन झा के द्वारा किया गया।
इस मौके पर डॉ महेश चंद चौरसिया ,डॉ रामकिशोर राम, डॉक्टर प्रतिभा पाटिल, श्री संजीव कुमार साह, डॉक्टर अपूर्व सारस्वस्ध, श्री अरुण कुमार जिलानी ,आरती कुमारी, MD बेलाल ,व HDFC बैंक की गर्मियों में प्रभाकर श्रीवास्तव, सूरज मिश्रा, विवेक कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि लोग इस रक्तदान शिविर में भाग लिया। बतलाया गया कि आज से यह रक्तदान शिबिर शुरु किया गया है । और अब तक कई लोगों से के द्वारा रक्तदान किया गया है । आरबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मोहन झा ने बताया कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती, इससे कई फायदे ही होते हैं ,लोग इस तरह के कार्यक्रम में भाग ले मैं लोगों से यही अनुरोध करुंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और रक्त दान करें।




Recent Comments