जमीनी विवाद में हुए मारपीट में पाँच व्यक्ति घायल

पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली पश्चिम डीह पर मंगलवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट में पांच व्यक्ति घायल हो गए। जख्मी हेवंती कुंवर, सुनैना कुंवर, अनु कुमारी, माधुरी कुमारी और इंदु देवी का उपचार पानापुर पीएचसी में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।