आग में एक झोपड़ी तथा चार भुसौल जलकर राख

पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के धनौती में मंगलवार को आग लग जाने से एक झोपड़ी व चार भूसौल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार धनौती निवासी सुदर्शन सिंह के झोपड़ी से धुंआ निकलता दिखा। लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। फिर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। और आग को बुझाया। हालांकि तब तक चार भूसौल व उसमें रखे गेंहू जलकर राख बन चुके थे।