तरैया, सारण। बिहार में जारी लॉकडाउन के दौरान भी कुछ लोग अनावश्यक सड़कों पर देखे जा रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी कई स्तर से इन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जगह-जगह पर वाहन जांच भी किए जा रहे हैं और लोगों को अनावश्यक सड़कों पर निकलने से मना किया जा रहा है। नहीं मानने वालों का चालान भी काटा जा रहा है। ऐसे में तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना होगा। तभी हम सभी मिलकर कोरोना का मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है। इसके चेन को तोड़ने के लिए हमसब को मिलकर पहल करना होगा। यह समझने की जरूरत है की सभी को सुरक्षित रखने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए जो जरूरी एहतियात बरतने के लिए बताया गया है उसका अनुपालन हर हाल में करें। क्योंकि यह संक्रमण वाली बीमारी है और यह संक्रमित व्यक्ति के माध्यम से ही फैलता है। इसलिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। ऐसे में साफ सफाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है और बिना काम के घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है। इसके बावजूद भी अगर लोग नहीं मानते हैं तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वे टीका अवश्य लगाएं। निर्धारित स्थल पर पहुंचकर 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग निश्चित रूप से टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों की सूची बनवाई जा रही है जो अब तक टीका नहीं ले पाए हैं। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे लोगों को टीका के बारे में बताएं और प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक लोग टीका ले सकें और इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि 8 मई को प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर, मध्य विद्यालय रामपुर केशव, रामायण मोर लौवा आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या-दो, प्राथमिक विद्यालय खराटी, टीकमपुर आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या- 83 तथा भट्टगाई मठ वार्ड संख्या- 3 में टीकाकरण कैंप लगाया गया है। सभी योग्य लाभुक अवश्य टीका लें। कोविड-19 के टीका का दोनों डोज लेने के बाद व्यक्ति सुरक्षित हो जाता है। इसलिए इसके संक्रमण से बचने के लिए टिका लेना निहायत ही आवश्यक है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट, सारण तटबंध का निरीक्षण
- भरपुरा में शैलपुत्री जीविका की वार्षिक आम सभा हुई आयोजित
- भरपुरा में शैलपुत्री जीविका की वार्षिक आम सभा हुई आयोजित
- मंत्री के बयान पर भड़का यादव समाज, छपरा में निकला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला
- मंत्री के बयान पर भड़का यादव समाज, छपरा में निकला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला
- छपरा: विधायक छोटी कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
- कटसा पंचायत मेें ग्रामसभा के दौरान 1157 पीएम आवास का हुआ अनुमोदन
- राजीव प्रताप रूडी चुने गए वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष
- सारण संग्रहालय में सजी भोजपुरी लोक संस्कृति की अनूठी दुनिया,कैनवास पर उतर रहे लोककला के रंग
- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का छपरा में भव्य स्वागत
- छपरा में तीन दिवसीय भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ, लोक संस्कृति को मिल रही नई पहचान
- छपरा: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, विधायक छोटी कुमारी ने दी हवन में आहुति
- डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया, कोसोवो और FIDE समेत कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- देशी कट्टा और बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- छपरा में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, 150 वर्ष पूर्ण होने पर 1500 से अधिक लोगों ने लिया सामूहिक गायन में हिस्सा
- ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा सड़क की जर्जर स्थिति पर विधायक ने जताई नाराजगी, दिए त्वरित मरम्मती के निर्देश
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
Recent Comments