अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभा से टकरायी, बाइक सवार एक की मौत

मढ़ौरा (सारण) :थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में घर से दो दोस्त बाइक निकाल रेस लगा रहे थे। तेज चलने के कारण बाइक अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गई। दो सवार में एक की मौत इलाज के लिए लेजाने के दौरान हो गई दूसरा गंभीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। मृतक मिर्जापुर बीन टोला निवासी प्रसाद महतों का 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना महतों जबकि जख्मी अम्बिका महतों का 25 वर्षीय पूत्र नवलेश महतों बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना महतो और नवलेश दोनों आपस में दोस्त थे।दोपहर में दोनों एक बाइक पर सवार होकर तेजपुरवा जरती माई के रास्ते कही जा रहे थे। इसी दौरान मुन्ना ने बाइक की रेस लगा दी बाद में बाइक के गति पकड़ने पर बाइक नियंत्रण में नहीं रहा और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा कर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मुन्ना और नवलेश दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए मढ़ौरा निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां मुन्ना महतों की मौत हो गई। नवलेश भी गंभीर स्थिति के कारण छपरा रेफर हो गया।