जबरन घर मे घुस सुटकेस ले जाने के आरोप में गांव के ही पांच लोग नामजद

मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमल सराय गांव में एक ब्यक्ति के घर में जबरन घुस दो सूटकेस उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित सेमल सराय निवासी श्री राम प्रसाद शर्मा के पुत्र शैलेन्द्र सिंह ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है।जिसमें बताया गया है कि बुधवार की रात आठ बजे गांव के ही वार्ड सदस्य दूधनाथ महतो पांच लोगों के साथ आकर अकारण ही गाली गलौज कर मारपीट किया और घर मे घुस दो सुटकेस उठा के चलते बने।जिसमे पचीस हजार नगद समेत पुराना कपड़ा, दो सोने की चेन और दो सोने का ही अंगूठी था।पुलिस ने कांड को दर्ज कर जांच में जुटी है।