मढ़ौरा (सारण)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर जन सुराज की मुहिम में स्वच्छ छवि के लोगों को जोड़ने की कोशिश में सुजीत प्रयादर्शी जुटे हैं। गुरुवार को मढ़ौरा में विभिन्न पंचायतों के दर्जनों लोगों के साथ एक बैठक कर जन सुराज की विस्तार को लेकर चर्चा हुईं। श्री प्रियदर्शी ने गांवो का दौरा करने के बाद राजनितिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के निर्देश पर बैठक में लोगों को मुहिम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मढ़ौरा सोसाइटी ऑफिस की बैठक में दर्जनों लोग शमिल हुई। जन सुराज टीम के सदस्य सुजीत प्रियदर्शी ने बताया कि पूर्व में अमनौर प्रखंड के 18 पंचायतों से स्वच्छ छवि के लोगों को प्रखंड स्तर पर टीम का गठन की प्रक्रिया पूरी होने को है। अब इसमें जिले के मढ़ौरा समेत अन्य प्रखंडों में भी जन सुराज अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश और देश ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए जन क्रान्ति की जरूरत महसूस कर रहा है तो उम्मीद है कि ये युवा जोश से भरी क्रांतिकारियों की सारण की धरती व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम में लगे राजनितिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी निराश नहीं करेगी। बता दे कि प्रशांत किशोर से मिले निर्देश के बाद पिछले कुछ दिनों से स्थानीय सुजीत प्रियदर्शी ने अमनौर, मढ़ौरा आदि क्षेत्रों का लगातार दौरा कर जन सुराज मुहिम से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब भविष्य में इस मुहिम से कितने संख्या में लोगों को जोड़ पाते हैं ये समय तय करेगा। लेकिन फिलहाल जिस तरह से लोगों के दिमाग में बिहार की क्षेत्रीय पार्टियां जातीय समीकरण को हवा देकर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। वैसे स्थिति में जन सुराज संकल्प से लोगों को जोड़ना एक चुनौती भरा कार्य है, लेकिन सच ये भी है कि कोई भी जन क्रांति धीरे धीरे ही कारवां बनता हैं ।