कुम्हार समाज के जिला बैठक में संघ भवन, डाइरेक्टरी और वेबसाइट निर्माण का लिया गया निर्णय
#मढ़ौरा विधायक ने दीप जलाकर बैठक का किया शुभारम्भ ।

मढौरा (सारण)
बिहार कुम्हार प्रजापति समाज सारण जिला की वार्षिक बैठक मढौरा के प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर मे सम्पन्न हुआ । बैठक मे जिला भर से जुटे कुम्हार समाज के लोगों के सामाजिक रुप से पिछड़ेपन की चर्चा की गई । इस वर्ग के उत्थान के लिए सरकार अौर समाज के अन्य वर्गो केसकरात्मक रुप से सोचने की जरुरत को सबके सामने रखा गया । बैठक मे पहुंचे मढ़ौरा राजद विधायक जितेन्द्र राय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया I विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस समाज का विकास संभव है I सरकार को चाहिए की प्रजापति समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए निति बनाये ताकी विकास की किरण इनके घर के दरवाजे तक भी पहुंच सके Iअमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मन्टू सिंह ने कहा कि कुम्हार समाज के लोंग के उत्थान के लिए विशेष तौर पर पहल कि आवश्यकता है । यह समाज संगठित हो रहा है जो एक अच्छी पहल है I मंटू सिंह ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस समाज के लिए किये गये कार्यों को सामने रखा और अपने स्तर से सभी संभव प्रयास का आश्वासन दिया । अति पिछड़ा प्रकोष्ट के संतोष कुमार महतों ने कहा कि इस समाज के लोग मेहनती रहे है अौर अपनी मेहनत के दम पर अपना मुकाम हाशिल कर रहे है । इस समाज के लोगों मे असमानता के कारण पिछड़ेपन हावी है । ऐसे मे सरकार अौर समाज को इनको लेकर सोचने की आवश्यकता है । भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि कुम्हार समाज का समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है इस समाज का भी पर्याप्त उत्थान जरुरी है I बैठक की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता चन्द्रभूषण पंडित ने की I बैठक में छपरा में प्रजापति संघ भवन निर्माण और जिला स्तर पर डाईरेक्टरी और वेबसाइट के निर्माण पर भी चर्चा की गई I बैठक मे जिला स्तर पर ईकाई का पुनः गठन किया गया । यह भी निर्णय लिया गया कि कुम्हार समाज के उत्थान के लिए प्रत्येक स्तर पर संर्घष किया जायेगा ।

#बैठक का मुद्दा –
सत्ता में राजनीतिक भागीदारी ,प्रखंड स्तर पर कमिटी का चुनाव,मिट्टी से बनी बर्तन और कलाकृति की ब्रांडिंग,छपरा में संघ भवन का निर्माण,प्रजापति समाज का डाइरेक्टरी, बिना दहेज के शादी विवाह को प्रोत्साहन, संघ के बेबसाइट का निर्माण I
#ये रहे उपस्थित –
बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक जगदीश पंडित,महामंत्री महेश पंडित,गोविन्द पंडित,रमेश पंडित,मलय पंडित,रामलगन पंडित,जटाधारी पंडित,रामप्रवेश पंडित,राम उजागिर पंडित,जयराम पंडित,डॉ टीएन पंडित,अखिलेश पंडित,केदार पंडित,सुरेश पंडित,राज किशोर पंडित बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष चन्द्रभूषण पंडित ने किया I
# साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।