जदयू चला गांव की ओर कार्यक्रम में जद यू लगायेगा जनता दरबार

छपरा :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संगठन को मज़बूती प्रदान करने के लिये दिये गये सुझावों को अमली जामा पहनाते हुये जिले के सभी प्रखंडों मे जदयू चला गाँव की ओर “जनता दरवार मे जदयू परिवार ” कार्यक्रम का आयोजन सारण जिला जदयू के द्वारा किया गया है । इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य है आम जनता तक सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से आम जनता को लाभांवित कराना व सरकार की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना की जानकारी आम जनता को देना और आम जनता से उनके समस्याओ कि जानकारी लेकर समस्याओं को हाल करना मुख्य उदेश्य है ।
उक्त बातें सारण जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है । जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड इकाइयों को अलग-अलग तिथियां निर्धारण कर कार्यक्रम की तैयारी करने का निर्देश दे चुके है ।




Recent Comments