श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को ले भव्य कलश यात्रा निकली


मशरक (सारण) :गुरुवार को माॅ सिद्धिदात्री मंदिर मशरक के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को ले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम सहित विभिन्न देवी देवताओं के जयकारे लगाए जा रहे थे। महायज्ञ के संयोजक पं. शैलेन्द्रमणि शास्त्री के देख रेख में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पं. सुनिल पांडेय, विनय कुमार सिंह, मशरक पश्चिमी के सरपंच विनोद प्रसाद, लालबहादुर सिंह, बसंत कुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह ‘काका’ सुनिल गुप्ता, चन्द्रमा सिंह के अलावे 11 सौ एक कन्याओ ने कलश के साथ कलश यात्रा में शामिल हो जलभरी किया। माॅ सिद्धिदात्री मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ जयकारे लगा निकली कलश यात्रा स्टेशन रोड, गोला बाजार रोड, न्यू रेलवे स्टेशन रोड, सिनेमा रोड होते हुए सतीवारतीर घोघारी नदी घाट पहुँचा जहाँ वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ जलबोझी किया गया। जलभरी के बाद जयकारे लगाते हुए मशरक तक्थ गांव, गढमंदिर, थाना रोड होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल माॅझी सिद्धिदात्री मंदिर परिसर पहुचा।