दरिंदगी की भी हद ! मासूम बच्ची का मिला शव

▶न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय (समस्तीपुर):
दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के पाँड़ गांव में शनिवार देर रात निर्मम हत्या के बाद बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । घटना के सम्बंध में बताया जाता है की मासूम के साथ साथ मुंह काला करने के बाद उसकी हत्या कर शव को ओल के खेत में फेंक दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी माँ के साथ नानी से मिलने आयी थी। मासूम बच्ची शाम में खेल रही थी की इसी गांव का लेकर भाग गया। बच्ची के गायब होने की सूचना पाकर बच्ची की नानी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि को इस बात की जानकारी देकर पुलिस को सूचना देने का निवेदन किया। मुखिया पति की सूचना पर पहुंची पुलिस मुखिया प्रतिनिधि एवं बच्ची के नानी के साथ रात भर आरोपी और बच्ची की तलाश में इधर उधर भटक कर असफल हो गयी।जब सुबह खेत में सिंचाई करने के लिए जाने के दौरान एक किसान को पाँड़ तालाब के सामने ओल के एक खेत में बच्ची की शव दिखाई दी। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गयी। लोगों का हुजूम दर हुजूम खेत मे पहुँचने लगा। मौके पर पुलिस पहुँचकर अपने कब्जे में लिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए। मौके पर पहुँचकर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने मामले की जाँच की। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया गया हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा । अगली कार्रवाई के लिए टीम गठन किया गया हैं। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सजा दिलवाया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष नरेश पासवान, सब इंस्पेक्टर ब्रज किशोर सिंह दल बल के साथ उपस्थित थे।