
छुपा कर रखे 4128 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने सगुनी गांव से किया बरामद
तरैया(सारण) 06.03.19 :
होली के अवसर पर बिक्री के लिए छुपा कर 4128 बोतल अँग्रेजी शराब पुलिस ने दियरा क्षेत्र के सगुनी गाँव से बरामद किया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफियाओ द्वारा दियरा क्षेत्र में भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया है।जिसे होली के अवसर पर बिक्री किया जायेगा।जिसके आलोक में पुलिस बल द्वारा छापेमारी कर सगुनी गाँव से दिलीप राय के बथान से 130 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जिसमें एम्पेरियर ब्लू का 120 कार्टून व रॉयल स्टेज का 10 कार्टून है। कुल 4128 बोतल है जिसकी कुल मात्रा 1151.64 लीटर है।शराब के साथ सगुनी निवासी दिलीप राय को भी गिरफ्तार किया गया है।जिसके घर मे बगल में बथान में छिपा कर शराब रखा गया था। छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष स्वयं कर रहे थे।जिसमे सअनि रामजीत दास, उपेंद्र राय, कपिलदेव राम तथा सैफ एवं बीएमपी के जवान मौजूद थे।




Recent Comments