उ.प्र. के कबीर नगर में जिला योजना समिति के बैठक में जो हुई, आप भी जान जाएंगे तो कहेंगे की हद हो गईं….

दैनिक खोज ख़बर/सेंट्रल डेस्क . उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जिला योजना समिति की बैठक में सांसद ने अधिकारी से योजनाओं कें बारे में जानना चाहा तो बीच में कूद पड़े विधायक । उसके बाद जो बात बढ़ी वों दोनों राजनेताओं कें आचरण को सामनें ला दिया। जिससे राजनीतिक बिरादरी की काफी किरकिरी हो रही है। उसकी विडिओ वायरल हो रही है । जिसमें एक दुसरे पर लात-घुसे चलते साफ-साफ दिख रहा है औऱ जिस अमार्यादित भाषा का उपयोग हो रहा है। उससे भी भाजपा की फजीहत हो रही है कि अपने को सांस्कृतिक संरक्षक व अनुशासित दल होने का दावा करने वालो की इ हाल है ! बताया जा रह है की शरद त्रिपाठी संतकबीर नगर से सांसद हैं, जबकि राकेश सिंह बघेल मेंहदावल से विधायक। जब जिला कार्य योजना समिति की बैठक चल रही थी, तभी सांसद किसी शिलापट्‌ट में अपने नाम न होने की बात को लेकर भड़के थे।