छात्र राजद का पदयात्रा 11 सितंबर से, किया जनसम्पर्क

छपरा : छात्र राजद ने अपनी पदयात्रा को लेकर जगह जगह जनसंपर्क यात्रा किया। छात्र राजद के कार्यकर्ताओ ने छपरा,दिघवारा,सोनपुर सहित सभी गांवो में जनसंपर्क किया और पदयात्रा के बारे में बताया और साथ ही सरकार की नाकामियों को लोगो के सामने उजागर किया।

आगमी 11 सितंबर को छात्र राजद पटना से लेकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा तक पैदल मार्च करेगी और वहाँ उपस्थित विशाल जनसभा को छात्र राजद के संरक्षक सह पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव जी संबोधित करेंगे।जनसंपर्क कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सोनू यादव,अनिरुद्ध यादव,प्रवीण यादव,मोनू यादव,राजीव राम,गुड्डू अस्मित,रोशन राज,रत्नेश कुमार,रंजन कुमार,रवि यादव,सनी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।उक्त आशय की जानकारी छात्र राजद के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह ने दी।