बैठक में उठी सांसद सिग्रीवाल को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान,

महाराजगंज (सिवान) :महाराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक देवरिया पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूरे देश में एनडीए प्रत्याशी की जीत पर खुशी व्यक्त की गई तथा

स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को केंद्रीयमंत्री बनाने की मांग प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से करने का निर्णय लिया गया। सिंह ने कहा कि सिग्रीवाल को केंद्रीय मंत्रीबनने से महाराजगंज क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। प्रभात कुमार सिंह नेकहा कि हमारे सांसद में मंत्री बनने की योग्यता है। महाराजगंज के नाम कोदेश के मानचित्र में जोड़ने की अद्भुत क्षमता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पास है।

सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से सांसद सिग्रीवाल को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की।

मांग करने वालों में कमल यादव, विकास कुमार, वासुदेव यादव, नीरज कुमार,देवरिया भाजपा के पंचायत अध्यक्ष पंकज कुमार विद्यार्थी, राम सुरेश सिंह,गौरीशंकर साह, रामदेव उपाध्याय, पिंकू सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, प्रतोष सिंह,चिंटू सिंह, शैलेश प्रसाद, संजय सिंह, मदन सिंह, रामबहादुर सिंह,शिक्षक कामाख्या नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार सिंह आदि शामिल थे।

——