AISF का सारण जिला छात्र सम्मेलन सह विचार गोष्ठी 18 सितम्बर को

छपरा : दिनांक 09 सितम्बर 2018 को ऑल इन्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला इकाई की बैठक संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन,सलेमपुर छपरा में हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साथी राजीव कुमार ने किया।
बैठक में संगठन सदस्यता,सभी इकाईयों का गठन,जिला सम्मेलन,आदि पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के गलत शिक्षा नीतियों के कारण सरल-सुलभ व सस्ती शिक्षा आम छात्रों के पहूंच से दुर हो रही है, सार्वजनिक शिक्षा पर लगातार हमले जारी है,इस पर लगाम लगाने के लिए आम छात्रों को संघर्ष तेज करनी होगी, राज्य उपाध्यक्ष ने बताया कि 18 सितम्बर को जिला सम्मेलन में सार्वजनिक शिक्षा पर बढ़ते हमले तथा हमारा दायित्व विषय पर पर संगोष्ठी होगी, जिसके मुख्य वक्ता बिहार प्रदेश शिक्षक नेता,सह विधान परिषद् सदस्य केदार नाथ पाण्डेय होंगे।वहीं राज्य पार्षद अमित नयन ने कहा कि इस बार का जिला छात्र सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें जिले के कोने-कोने से सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस छात्र सम्मेलन में शामिल होंगे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर 2018 को संगठन का जिला छात्र सम्मेलन सह विचार गोष्ठी शहर के चन्द्रावती आडिटोरियम (पटेल छात्रावास) में आयोजित होगी, जिसमें विधान परिषद् सदस्य केदारनाथ पाण्डेय, संगठन के राज्य सचिव, सुशील कुमार राज्य अध्यक्ष रंजीत पंडित आदि शामिल होंगे।
जिला सम्मेलन से पहले सभी कालेज व अंचलों के इकाईयों का सम्मेलन सम्पन्न कर ली जायेगी।
बैठक में मुख्य रूप राज्य परिषद् सदस्य विनय कुमार गिरि, राज्य पार्षद राहुल सिंह,
सत्य प्रकाश तिवारी, आनन्द मोहन सिंह,आतिष रोशनी, अभिमन्यु कुमार पटेल, अभिजीत कुमार,मनिषा सिंह, कुमार बबलू, आलोक विकास, गजेन्द्र कुमार हिमांशु,नन्द जी चौहान, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।