छपरा में युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत

छपरा। सिवान जाने के क्रम में छपरा परिसदन में बिहार प्रदेश युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष कुशवाहा एवं विधान परिषद राम नारायण महतो का जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपनी बातें रखी बातों के दौरान मुख्यमंत्त्री द्वारा 15 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की व्यापक चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया एवं आगामी 24 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी के सत्ता में 16 वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक जिलों में जदयू द्वारा कार्यक्रम किए जाने पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर रविंद्र कुमार सिंह प्रभास शंकर शर्मा पवन वर्मा जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे ।