उनयन्न कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल कक्षा का शुभारंभ

मशरक (सारण ) प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा गांव मे अवस्थित महंथ रामस्वरूप दास उच्च विधालय बहुआरा मठ के क्लास रूम का उद्घाटन मशरक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने फिता काटकर किया ।

बताते चलें कि सबसे पहले महंत रामस्वरूप दास के प्रतीमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।वही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजन पटेल एवं पंचायत अध्यक्ष प्रवीण पटेल भी कार्यक्रम मे अपनी भूमिका बखूबी निभाया ।बीडीओ मशरक रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज डिजिटल कक्षा के शुरु होने से बच्चों के लिए प्रश्नोत्तर मे काफी लाभदायक साबित होगी वहीं राजन पटेल ने कहा कि डिजिटल क्लास से बच्चों को लघुउत्तरीय प्रश्न मे भी काफी सहायता मिलेगी ।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा ने भी बच्चों को डिजिटल क्लासेज के विषय में 30मिनट तक समझाया ।कार्यक्रम मे पूर्व प्रधानाचार्य सत्यदेव तिवारी एवं बलिराम सिंह ने भी डिजिटल क्लासेज के बारे मे भी बहुत कहा जिसमें उपस्थित शिक्षक राहुल गोस्वामी ,गजेन्द्र कुमार अमृता कुमारी, विनीता ओझा, वैधनाथ प्रसाद, रामअयोध्या प्रसाद आदेशपाल अन्य ग्रामीण लोग अभिभावक के बीच कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मेहनत की गई ।