
लेबनान से एशियन जूनियर
बालिका हैंडबॉल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर के सीवान लौटी बेटियों का हुआ भव्य स्वागत
सीवान : लेबनान से एशियन जूनियर बालिका हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में खेलकर सीवान लौटी, सीवान की रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी खुश्बू कुमारी व रागिनी कुमारी का सीवान पहुंचने पर सीवान जिला हैंडबॉल संघ के द्वारा मैरवा स्टेशन पर फूल-मालों के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
सीवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की हमारी बेटियों ने जूनियर एशियन बालिका चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार हैंडबॉल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है । इस पूरी प्रतियोगिता में जहाँ भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही वहीं भारतीय टीम के लिए खेलते हुए खुश्बू कुमारी ने 20 गोल किया वहीं रागिनी ने कुल पांच गोल किया।
श्री पाठक ने बताया कि आगामी 15 अगस्त से सीवान में शुभारंभ हो रहें बिहार राज्य जूनियर बालिका हैंडबॉल चैम्पियनशिप के अवसर पर इन दोनों बेटियों का विशेष रूप से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । वही क्रीड़ा भारती सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सीवान शहर में जल्द ही क्रीड़ा भारती के द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित कर के इन दोनों बेटियों का अभिनंदन किया जाएगा ।
•••••••••
✍रिपोर्ट : परमार मीडिया : सीवान { बिहार }




Recent Comments