माँझी(सारण) : माँझी पुलिस ने माँझी के बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार सहित तथा एक ट्रक को जप्त कर लिया। वहीं तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर पूछ ताछ की जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग लगाया गया था। पहले तो एक बंगाल नम्बर कार आते दिखाई दिया। कार संचालक को रुकने का इशारा किया गया तो वह कार लेकर भागने का प्रयास किया जिसे खदेड़ कर दबोच लिया गया। अभी इसकी तलाशी ली ही जा रही थी कि एक ट्रक आता दिखाई पड़ा। उसे रोक कर जब पूछ ताछ की गई तो उसने भी ट्रक में शराब होने से इनका किया लेकिन जब सख्ती से तलाशी ली गई तो उसमें पूरा शराब भरा पड़ा था। दोनो गाड़ियों को जप्त कर लिया गया । वहीं तीनो को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार से 20 कार्टून एवं ट्रक से 297 कार्टून हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया गया । जिसका अनुमानित मूल्य लगभग बीस लाख रुपया आंका गया हैं। गिरफ्तार तश्करों में वैशाली निवासी उमेश राय का पुत्र विपिन कुमार , राजस्थान हनुमान गढ़ निवासी गुरु देव सिह का पुत्र बुटा सिह एवं राजस्थान के चुर निवासी अमर सिंह का पुत्र बामर लाल शामिल है।