छपरा के शिशु पार्क में योग दिवस पर भारत स्काउट और गाइड सारण के छात्रों ने किया योगाभ्यास

छपरा : शुक्रवार को शिशु पार्क में भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,इस शिविर में स्काउट मास्टर रमेश कुमार,गाइड कैप्टन श्रीमती प्रियंका कुमारी,सुश्री रितिका कुमारी,स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज और स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों के साथ भाग लिया। जिसने सूर्य नमस्कार,बज्रसन,शीर्षासन,कुकुरासन,सहित विभिन्न आसन के करने के सही तरीकों को बताने के साथ इनके करने से लाभ की भी जानकारी प्रशिक्षक सह जिला संगठन आयुक्त(स्काउट)आलोक रंजन ने दी। इस अवसर पर माँ युथ ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष श्री अमित कुमार और सहायक सचिव अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदस्यगण उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।राष्ट्रपति स्काउट अंकित कुमार श्रीवास्तव, राज्यपुरुस्कार स्काउट विकास कुमार,अमन कुमार,राष्ट्रपति स्काउट अभिमन्यु कुमार सिंह अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।