नि:शुल्क शिक्षा केंद्र लोहरी के बच्चों ने किया योगाभ्यास

छपरा : शुक्रवार को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा संचालित पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया निशुल्क शिक्षा केंद्र लोहरी के केंद्र संचालक रणजीत कुमार के नेतृत्व में पांचवी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया ।जहां केंद्र संचालक एवं संस्था सचिव रणजीत कुमार ने कहा कि योग शरीर मन, और भावनाओं को संतुलित करने, और तालमेल बनाने का एक साधन है। इस केंद्र के सभी बच्चों को योग के बारे में बताया गया| योग करने से हमें शरीर की सभी बीमारियों से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ होता है और करे योग रहे निरोग करें योग करे रोज और बच्चों को योग करने के लिए भी बताया गया |जैसे पद्मासन, योगासन ,स्वासन ,ध्यान मुद्रा, अनुलोम विलोम ,बैठा सन, ये सारी योग कराए गए| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में संदीप कुमार, कंचन कुमारी ,काजल ,अनीता, प्रिंस कुमार ,सुमंत, प्रियांशु, अमरजीत, कामिनी, सुमन ,कृति ,श्वेता, नेहा ,करीना ,नीतीश ,अंकुश सोनी ,मनीता आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थे।