सारण :राजेंद्र कॉलेज एनएसएस के स्वयंसेवकों ने दलित बस्ती में किया सर्वे

छपरा
विदित हो कि कैंप के तीसरे दिन शाह बनवारीलाल परिसर स्थित सरोवर पर एकत्रित होकर सभी विद्यार्थियों ने प्रोफेसर विभु और डाॅ पूनम कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में शौचालय के थीम पर फोकस करते हुए शौचालय जागरूकता रैली निकाली जिसमें लक्ष्य गीत बुलंद करने के पश्चात जोरदार नारे लगाए गए की शौचालय है तो सफाई है नहीं तो बर्बादी है ,शौचालय अपनाओ बीमारी दूर भगाओ, एनएसएस ने ठाना है शौचालय घर घर बनवाना है , शौचालय से ही दे सकते हो महिलाओं को प्रतिष्ठा, एनएसएस ने ठाना है खुले में शौच से छपरा को मुक्त कराना है। छपरा सिवान मुख्य पथ पर मार्च करने के बाद स्टूडेंट का समूह सामाजिक सर्वे करने तथा निवासियों की समस्या को समझने के लिए राजेंद्र कॉलेज कैंपस के उत्तर पूर्व स्थित मेन रोड नया जान टोला दलित बस्ती में घर घर संपर्क किया तथा बातचीत की सर्वे से जानकारी मिली दलित बस्ती में एक भी शौचालय कार्यरत नहीं है तथा वहां के पूर्व महिलाएं बच्चे बच्चियां सभी खुले में शौच को ही अपनाए हुए हैं। जिसके लिए वे कालेज परिसर का भी दुरुपयोग छुप-छुप आकर करते हैं रहे हैं। खुले में शौच से मुक्ति का राष्ट्रीय नारा तथा राज्य स्तरीय घर घर शौचालय का नारा यह फेल है। सुविधाओं का और अभाव है- शायद निवासियों की उदासीनता भी इसका एक कारण है। सर्वे कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व समन्वयक डॉक्टर वी• वी•त्रिपाठी ने जान टोला में किया। सर्वे संपादन में आलोक गुप्ता, अमृत मांझी, धीरज कुमार, जितेंद्र गुप्ता ,राहुल तिवारी, रोहित कुमार, महिमा कुमारी ,रूपा कुमारी, अंजलि, बबली कुमारी, कामिनी कुमारी, अनुराधा ,प्रतिमा,पूणिमा आदि ने विशेष कार्य किया बाद में सरोवर परिसर में हिंदी हेड प्रोफ़ेसर अशोक कुमार सिन्हा तथा इतिहास हेड एवं सचिव डॉक्टर विद्यान चंद्र भारती ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए कहा कि सेवा भावना एवं सेवा कार्य के बिना मानव जीवन अधूरा है तथा एक सुन्दर मानव का निर्माण संभव नही है जिससे कि सुंदर समाज या परिवार का विकास हो सके। साथ ही विश्व के महान वैज्ञानिक और केंबिज umv के सुप्रसिद्ध भौतिक शास्त्री स्टीफन विलियम हाॅकिंग के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
साभार :मनोरंजन पाठक /छपरा




Recent Comments