छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
तरैया(सारण)23.07.2018: रविवार को थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गाँव मे छत का छज्जा प्लास्टर कर रहे राजमिस्त्री की गिरने से मौत हो गयी है।मृतक भटगाई निवासी 50 वर्षीय गंभीर पंड़ित है।जो रविवार को संग्रामपुर गाँव मे एक व्यक्ति के घर का प्लास्टर का काम कर रहा था।मृतक छज्जा का प्लास्टर कर रहा था।कि अचानक गिर गया।जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा भेजा जा रहा है।समाचार प्रेषण तक इस सम्बंध में कोई प्रथमिकी दर्ज नही हो सकी थी।घटना के बाद पूरा परिवार मर्माहत है।शोक में डूबे परिजनों को स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने सांत्वना दिया है।