ससुराल आयें युवक ने आपसी विवाद में पत्नी को घोंपा चाकू , गंभीर हालत में छपरा रेफर
तरैया (सारण) : 23.07.2018 ।
पति-पत्नी में आपसी विवाद को लेकर एक पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया है।घायल रूबी देवी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।घटना तरैया गाँव की है।पीड़िता रूबी देवी अपने पति को छोड़कर तरैया अपने मायके रहती है।उसका पति रंजीत राम डेढ़ वर्षो के बाद अपने पत्नी के यहाँ ससुराल आया हुआ था।रविवार की रात्री दोनो पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गयी और पति ने पत्नी को चाकू गोद दिया।पीड़िता का उपचार रेफरल अस्पताल मे कर छपरा रेफर कर दिया गया।ग्रामीणों ने आरोपित पति को पुलिस को सौप दिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद घटना स्थल पर पहुँच चाकू को जप्त कर लिया है।तथा बताया कि पीड़िता के ब्यान पर अगली करवाई होगी।