रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार स्कूल अंडर 14 फूटबाल टीम में
मैरवा(सारण) : स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु घोषित बिहार राज्य की स्कूली टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।चयनीत तीनो खिलाड़ी रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं । चयनित खिलाड़ियों में काजल कुमारी,निकी कुमारी एवं श्रुति कुमारी शामिल है ।रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला युवा संस्कृति विभाग द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन एवं प्रशिक्षण शिविर 2 जनवरी 2020 से 13 जनवरी 2020 तक आयोजित था। संजय पाठक ने बताया कि श्रुति कुमारी एवं काजल कुमारी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है तथा बिहार को कांस्य पदक भी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है । यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित है ।इन खिलाड़ियों के बिहार टीम में चयन पर वरीय चिकित्सक डॉ शरद चौधरी, आईएमए अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा,वरीय चिकित्सक डॉ राम जी चौधरी, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा ,डॉक्टर कौशल किशोर ,डॉक्टर वसीम उल हक, सुरेंद्र शाह, काशीनाथ मिश्रा ,इष्ट देव तिवारी ,फुलेना यादव, सुनील कुमार दुबे, रंजीत कुमार, विकास दीक्षित, अखिलेश दीक्षित, रघुनाथ चौहान, अफरोज अंसारी, मुनीब अंसारी ,कीड़ा भारती सिवान के सचिव रोहित कुमार सिंह ,अध्यक्ष डॉ रत्नेश कुमार सिंह ,संयुक्त सचिव सुधीर कुमार सिंह ,उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय सचिव नवीन सिंह परमार सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।




Recent Comments