
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शिक्षकों ने मनाया शोक
# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
तरैया प्रखण्ड के कन्या मध्य विद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिक्षाविद जगरणनाथ मिश्र के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें शिक्षकों ने पहले उनके व्यक्तित्व एवं कृति पर प्रकाश डाला फिर दो मिनट का मौन रखा।उक्त मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सचिव मुन्ना प्रसाद,प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र सिंह,नवल किशोर यादव,राकेश कुमार पंड़ित,शत्रुध्न प्रसाद,समन्वयक संजय कुमार सिंह,शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता,चितरंजन सिंह,मो.असलम सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments