बेतिया – रामनगर :-दो भिन्न भिन्न दुर्घटनाओं में दो लोग हुए जख्मी।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा रामनगर प.च बिहार:–
रामनगर :- हरिनगर चीनी मिल में डबल ट्रॉली से गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने बेला गोला में एक दुकान में जा घुसा। जिससे दुकानदार दीनानाथ प्रसाद गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।घटना आज दोपहर की है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर मे ट्रेक्टर चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया ।और देखते ही देखते ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा।इस क्रम में घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल-सा बन गया औऱ साथ ही सड़क पर घण्टो परिचालन ठप रहा ।बाद में घटनास्थल पर पुलिस पहुँची।कड़ी मसक्कत के बाद पूनः परिचालन शुरू कराया गया। वही रामनगर लौरिया पथ में बगही चौक के निकट अज्ञात टेम्पू चालक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी ।जिससे साइकिल सवार जख्मी हो गया।स्थानीय लोगो के माध्यम से घायल को चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बेहतर ईलाज का हवाला देते हुए बेतिया एमजेके अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। पूछताछ के क्रम में ज़ख्मी साइकिल सवार की पहचान काशिम मियाँ ,ग्राम रामपुर तुतुहिया,थाना शिकारपुर के रूप में हुई है।स्थानीय लोगो ने बताया कि जख्मी काशिम मियां के परिजन को दुरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गयी है।




Recent Comments