तरैया।19.02.2020

प्रखण्ड के विद्यालयों में तीसरे दिन बुधवार को भी ताला लटका रहा और पठन-पाठन बाधित रहा।नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन के माँग को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर है।प्रखण्ड के सभी शिक्षक विद्यालयों में तालाबन्दी कर सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय तरैया में धरने पर बैठ रहे है।अब शिक्षको के समर्थन में कई जनप्रतिनिधि सहित पार्टी भी उतर गए है।अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष,इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,डेवढ़ी सरपंच राजन्ति देवी व अन्य ने एक पत्र जारी कर शिक्षको के मांग को उचित बताया है।उक्त मौके पर महेश्वर सिंह,मुन्ना प्रसाद,सत्येन्द्र सिंह,रंजीत सिंह,पवन प्रताप सिंह,राजेश कुमार सिंह,विजय कुमार,सर्वजीत सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,चितरंजन सिंह,शिक्षिका सीबी खातून,रीता कुमारी,प्रियंका रंजू रंजन सहित अन्य मौजूद थे।