चोरी के मामले में महिला को पकड़ पुलिस को सौंपा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित मखदुम
साहब के मजार समीप किसी बच्ची को केला देने के बहाने महिला को
लोगों ने पकड़ कर पुलिस को हवाले किया। घटना के बारे में बताया जाता है कि
सोमवार की सुबह 10 बजे एक महिला द्वारा अरंडा गोला बाजार के शमशुद्दीन की
11 वर्षीय
पुत्री शाहजहां को केला दिखाकर खाने को कहा। तभी लड़की ने शोर मचाते हुए लोगों
को बुलाने लगी। तभी आसपास के लोग आकर उक्त महिला को पकड़ हसनपुरा
स्थित बड़ी चौक पर ले गए जहां पुलिस को बुला महिला को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ करने के बाद पता चला कि
उक्त महिला रघुनाथपुर थाना के चकरी निवासी रमावती देवी है जो कि मखदूम साहब
के मजार पर मुराद मांगने आई थी।बिदित हो कि आजकल बच्चा चोर की अफवाहें फैलाई जा रही है।कई जगह इस तरह के मामले सामने आए।लेकिन किसी की सत्यता सामने नहीं है।
000