स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के शिवदह शिव मंदिर
परिसर में रविवार को रूट केयर फाउंडेशन के मार्गदर्शन में महाराजगंज
विकास मंच के सौजन्य से नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर
का आयोजन किया गया। इसमें 125 रोगियों की स्वास्थ्य जांचकर
उन्हें दवाएं दी गई तथा आवश्यक परामर्श दिए गए। शिविर में
सर्जन डॉ. अशोक कुमार, फिजिशियन डॉ. संजीव कुमार पांडेय,
एमडी व डेंटल सर्जन डॉ. अमित कुमार ने रोगियों की स्वस्थ्य जांच
कर आवश्यक परामर्श दिएए। इस मौके परशिक्षक बी के पंडित, मुखिया प्रतिनिधि
संजीव पटेल,
पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र राम, नरेश मिश्र, विनोद पांडेय, कुमार विश्वरंजन,
सत्यप्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
—
विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) :
प्रखंड के शाहपुर गांव में सोमवार को स्थानीय विधायक हेमनारायण
साह ने ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख की
लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि इस गांव में सड़क की आवश्यकता है जो
अब पूरा होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास
के लिए हमेशा तत्पर है। आज पूरे बिहार में विकास की गति देखी जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, केके सिंह, रंजीत सिंह, उदयभान सिंह,
हरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य सरिता देवी, वार्ड मिथिलेश कुमार, मुन्नी देवी,
डॉ. कन्हैया यादव, काशी भगत, सकलदेव पंडित, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित थे।




Recent Comments