चुनाव के पूर्व दो उम्मीदवारों एवं समर्थकों में मारपीट ,पाँच व्यक्ति घायल
पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के धेनुकी मे पैक्स अध्यक्ष के दो उम्मीदवारों एवं समर्थकों के बीच जमकर मारपिट हुई।जिसमें दोनों पक्ष के पाँच लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान पैक्स अध्यक्ष तन्नु सिंह के भाई शत्रुघ्न सिंह तथा अमर सिंह अपने समर्थकों के साथ चुनावी पर्चे बाँट रहे थे।इसी बीच शिवनाथ सिंह के घर के पास हरिनाथ राय तथा उनके समर्थक भी पर्चा बाँट रहे थे ।दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी।कहासुनी के बाद तू तू मैं मैं होते होते मारपिट होने लगी।मारपिट में पाँच व्यक्ति जख्मी हो गए ।घायलों में शत्रुघ्न सिंह, रौशन कुमार सिंह, अमर सिंह, हरिनाथ राय तथा राजन कुमार का नाम शामिल है ।सभी घायलों का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments