पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चनपटिया : प्रखंड स्थित कृषि बाजार समिति प्रांगण में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर से 14 दिनों के पश्चात आज प्रवासी मजदूरों के घर वापसी पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया. उक्त संबंध में प्रखंड के यशस्वी प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि उक्त प्रवासी मजदूर 14 दिन पूर्व यहां आए थे जिनके डॉक्टरी जांच के पश्चात यह अस्थाई आशियाना बनाया गया था. इसमें इन मजदूरों को सरकार के तरफ से मुहैया कराई गई तमाम सुविधाएं दी गई.आज 14 दिन समाप्त होने पर पूरा इनकी डॉक्टरी जांच कर इन्हें घर भेजा जा रहा है .श्री दिवाकर ने मजदूरों को घर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं अन्य लोगों को जागरूक करने की सलाह दी .वही मजदूरों ने कैंप में मिले सुविधाओं का जमकर तारीफ किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दिवाकर को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया.





Recent Comments