सोनपुर:सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित ग्राम अब्दुलही में 8 अगस्त को कुछ दबंग लोगों द्वारा एक लिट्टी चोखा एवं समोसा बेचने वाले दुकानदार जो अपने परिवार को भरण-पोषण करने वाले घनश्याम महतो को मार- पिट करते हुए मौत की नींद सुला दी थी। कल शनिवार को गोविंद चौक मैं एक कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार के यहां बिहार के कृषि मंत्री माननीय डॉक्टर प्रेम कुमार पहुंचे। उक्त मौके पर उपस्थित भावी विधानसभा प्रत्यासी जदयू नेता डॉ चंदन लाल मेहता ने मृतक घनश्याम महतो की घटना से अवगत कराया। उक्त घटना को सुनते ही माननीय मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक घनश्याम महतो के परिजन से मिले। मिलने के बाद उन्हें सांत्वना देते हुए तत्काल दस हजार रुपए की सहायता राशि दी और जिला के आला अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई करते हुए हत्यारों को तत्काल हिरासत में लेने की आदेश दिए सोनपुर प्रशासनिक पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी श्री शंभू शरण पांडे से भी बात करते हुए उन्हें आदेश दिया कि मृतक के आश्रितों को परिवारिक लाभ योजना के तहत लाभ दिया जाए एवं विधवा पेंशन के लाभ देने का आदेश दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने नीतीश सरकार में न्याय के साथ विकास एवं गरीबों के साथ हो रहे अत्याचारों पर कार्यवाही होने का यह जमीनी हकीकत देखने को मिला। मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री अति पिछड़ा महासभा पवन देव चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा के शिवपूजन राम, सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष जदयू श्री चंदेश्वर भारती, विधानसभा मिडिया प्रभारी जदयू सोनपुर शंकर कुमार मालाकार, बिरेन्द्र चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, शशि चन्द्रवंशी, मोहम्मद नूरेन सैफ अली एवं आम ग्रामीण उपस्थित रहे।