मांझी। छपरा सिवान मुख्यमार्ग स्थित भोला ढाला के समीप बुधवार की सुबह चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में मोटर्साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के बाद चारपहिया वाहन मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस पहुच जख्मी युवकों को उठाकर बेहतर इलाज के लिए छपरा भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक एकमा थाना क्षेत्र के एकड़ीपुर गांव निवासी मदन चौधरी का पुत्र रंजीत कुमार जबकि दूसरा युवक मलिन देव चौधरी का 28 बर्षीय पुत्र मुन्ना चौधरी है। बताया जाता है कि मुन्ना चौधरी की मौत छपरा जाने के दौरान हो गयी। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकल को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक चाचा भतीजा बताये जाते है।
सड़क दुर्घटना में मुन्ना चौधरी की मौत की खबर परिजन को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मुन्ना अपनी शादी के लिए परिजनों के बुलाने पर लॉक डाउन में कुछ माह पूर्व गांव आया था।जिसकी सिवान जिले के उसरी हसनपुरा में तय किया गया और महज 15 दिन पूर्व शगाई हुई थी। वही मृतक मुन्ना की माता मालती देवी पुत्र वियोग में दहाड़ मारकर विलाप कर रही थी।जिसे देख आसपड़ोस गमगीन माहौल छा गया।




Recent Comments