
छपरा। भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा जी द्वारा रविवार को गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत परसा नगर मंडल के अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरी की अध्यक्षता में ग्राम खजौली में प्रत्येक लाभुक को पांच पांच किलो चावल सहित बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिन्ता करते है इसलिए मुफ्त अनाज वितरण को नवम्बर से बढ़ाकर मार्च 2022 तक वितरण करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तबके का समान ख्याल रखते है।भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा जी के साथ रविवार को परसा नगर मंडल के सैदपुर शक्तिकेंद्र के बूथ न०-114 पर प्रधानमंत्री के मन कि बात को सुना। प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का 83 वें संस्करण को रेडियो माध्यम से सुना गया।
आज के कार्यक्रम में मोदी जी ने आस्ट्रेलिया के मूल निवासी जगतारिणी दासी जी की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में हिंदू धर्म को विश्व व्यापी बनाने के लिए एक अभूतपूर्व योगदान दिया और कृष्ण की नगरी बना दिया इसी तरह ज्योत्सना देवी जी ने जालौन में नून नदी जो की लुप्त होने की कगार पर थी , उसे जन आंदोलन का रूप देकर , पुनर्जीवित कर दिया। तमिलनाडु के तोतीकोरी में टापू को समुंद्र में विलीन होने से बचाने के लिए पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया। मेघालय में प्रकृति संरक्षण हेतु वहां के लोगों ने सुंदर प्रयास किया है , नाव भी हवा में तैरती सी लगती है क्योंकि पानी बहुत ही स्वच्छ और साफ है।
आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत बहुत लोगो को लाभ मिला है जिसका उदाहरण राजेश कुमार प्रजापति , और सुखदेवी जी हैं उन्होंने मोदी जी को आभार व्यक्त किया।
युवाओं के आयडिया और इनोवेशन की तारीफ करते हुए मोदी जी ने देश को बतलाया कि करीब 70 नए यूनिकॉर्न स्टार्ट अप ने निवेश बढ़ा कर भारत को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।
मयूर पाटिल जैसे लोग ने पॉल्यूशन को दूर करने के लिए जो सॉल्यूशन निकालते हुए , कचरा से बढ़िया सामान बनाने का काम किया है उन्हें 90 लाख रुपया अनुदान के रूप में मिला है।
अंत में मोदी जी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्य तिथि 6 दिसम्बर को याद करते हुए कहा की देश के संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा और उनके द्वारा बतलाए गए ,आदर्श सिद्धांतों का अनुसरण करते रहेगा।
इस अवसर पर परसा नगर मण्डल अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरी, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, ज़िला सोशल मीडिया प्रमुख नितिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments