सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद के साथ दर्जनों  घरों में भी पानी घुसी की सम्भावना

पानापुर (सारण)शनिवार को घोघाड़ी नदी में पानी के दबाव के कारण थानाक्षेत्र के रसौली में नेवारी बाँध टूट गया।बाँध के टूटते है सैकड़ो एकड़ में लगे धान का फसल डूब गया।तथा आस पास के दर्जनों घरों में भी पानी घुसने की सम्भावना है।शुक्रवार को गंडक नदी के बाँध टूटने से लोग बाढ़ से डरे हुए थे लेकिन इसी बीच नेवारी बाँध टूट जाने से समस्या और गंभीर हो सकता है।रसौली निवासी अरविंद कुमार, पंकज कुमार,मनोज कुमार सहित दर्जनों लोगों ने प्रसाशन से बाँध बाँधने की माँग की है।