योगापट्टी:-टेम्पो पलटने से एक की मौत
दैनिक खोज ख़बर तबरेज़ अज़ीज़ योगापट्टी सवन्ददाता की रिपोट :- योगापटटी प्रखंड के शिवराजपुर गांव के समीप गुरुवार की रात्री सडक पर टेम्पो पलटने से मच्छरगांवा कुंआर पट्टी टोला गांव निवासी राजबली राम 30 वर्ष पिता योगी राम की मौत हो गई। वही घटना मे कुन्दन कुमार पिता मोहन राम मचछरगावा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि घटना मे उकत गाव के विनय राम मोहन लाल राम दिवार राम सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये । घटना गुरुवार के 12 बजे रात की है।
ये लोग गुरुवार की रात भोजपुरी के कलाकार खेसारी लाल के प्रोग्राम देख कर प्रोग्राम मे मचे हंगामा के बाद घर लौटे थे। उसी दौरान टेम्पो के तेज रफतार होने के कारण टेम्पो पलट गया जिसमे सवार राजबली राम की मौत घटना सथल पर ही हो गई। घटना की खबर पाकर स्थानीय नवलपुर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही घायल कुन्दन कुमार का ईलाज बेतिया एमजेके अस्पताल में चल रहा है।
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात मे जुट गयी है। इधर जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लौरिया थाना क्षेत्र जदूराय के बरवा गाव मे सामुहिक विवाह के अवसर पर भोजपुरी के कलाकार खेसारी लाल का स्टेज प्रोग्राम था। जिसे देखने के लिए मृतक टेम्पो मे सवार होकर गया था। प्रोग्राम मे मचे हंगामा के बाद आनन फानन मे टेम्पो लेकर भागने के बाद टेम्पो का रफ्तार तेज गति से होने के बाद पलट गया और मृतक टेम्पो मे दब जाने से उसकी मौत हो गई।





Recent Comments