गोली मारने के मामले में अब तक प्राथमिकी नहीं

दारौंदा (सिवान ) : थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मड़सरा में 16 सितंबर को अपराधियों ने कक्षा में घुस कर शिक्षक कन्हैया मिश्रा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में 19 दिन हो गए, लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। बताया जाता है कि पुलिस को फर्द बयान नहीं मिला है। वहीं पुलिस अबतक गोलीकांड में शामिल अपराधियों की पहचान तक नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस का कहना है
कि अबतक इस मामले में फर्दबयान या आवेदन नहीं मिला है।