पुत्र ने माता-पिता को मारपीटकर किया घायल
नौतन (सिवान ): थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में एक पुत्र ने अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्री के साथ मिलकर अपने माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले में घायल मां सुगंधी देवी ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर
अपने पुत्र मनोज सोनी, पत्नी रिंकू देवी समेत चार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments