छपरा।गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने आगामी कार्यक्रमों का विस्तार पूर्वक सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी। जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं जिले के प्रभारियों को विभिन्न कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए कि बिहार में बाढ़ और वैश्विक महामारी करोना जाए ऐसे हालात पर गंभीर रूप से चर्चा की गई। जिसमें अपने युवा कार्यकर्ता किस प्रकार से जनसेवा में लगे हुए हैं,उसकी सराहना की गई और वैसे इस महामारी में बिहार के विभिन्न जिलों में जो लोग इस बीमारी से झेल रहे हैं उसे समन्वय बनाकर उनको हर संभव सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया और आगामी अपने जिले में विधानसभा वार बैठक करके वहां के कार्यकर्ताओं के साथ कोआर्डिनेशन बनाकर विधानसभा वार वर्चुअल बैठक करने का दिशा निर्देश दिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रभारी राजेश गुप्ता ने कहा कि अपने जितने भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं उन्होंने इस वैश्विक महामारी में आगे बढ़ चढ़कर जिस तरह बिहार की जनता की सेवा में अपना सब कुछ त्याग कर निस्वार्थ भाव से सेवा करने का काम किया है वह सराहनीय है और अपने आप को सुरक्षित रख कर आगे भी वैश्विक महामारी को झेल रहे बिहार के आम जनता को मदद करने के लिए संदेश दिया और वैसे पदाधिकारियों से मिलकर फोन से बात कर अपने आस-पड़ोस प्रखंड के अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां पर विधि व्यवस्था पर भी ध्यान रखने का निर्देश दिया यह भी बताया आने वाले चुनाव में हम सभी को अपने जिले में क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला प्रभारी को मिलकर कोआर्डिनेशन बनाकर बैठक की तिथि निर्धारित करें और उस बैठक में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रदेश से मिली जिम्मेदारियों से अवगत कराएं बैठक का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के महामंत्री श्री संतोष कुशवाहा जी ने किया धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने किया जिसमें मैं रंजन यादव अपने वैशाली जिला के प्रभारी होने के नाते जो युवा कार्यकर्ता इस महामारी मे जन सेवा करते हुए अपना बलिदान दिये है उनके लिए हमने अपना सुझाव दिया और 2 मिनट का मौन धारण कर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया