गोपालगंज :बस व ट्रक मे जोरदार टक्कर , दर्जनों लोग घायल
#न्यूज़ इनपुट -राज श्रीवास्तव
गोपालगंज :—–
शहर के एनएच 28 के बंजारी चौक पर देर शाम एक खड़ी ट्रक से टकरा गई । इसमें 40 लोगों के घायल होने की बात बताया जा रहा है । ट्रक से टक्कर के बाद वहां अफरातफरी मच गई । घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया । घायल लोगों को पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया । घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकरी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के अलग अलग थानों से लगभग 50 की संख्या से उपर आंखें के मरीज अपनी आंखों का इलाज पड़ोसी देश नेपाल के लेहान एनएच 28 के रास्ते जा रहे थे, तभी उनकी बस बंजारी चौक के समीप खड़े ट्रक से टकरा गई । देवरिया जिले के मुड़ेरा गांव के 45 वर्षीय रोहित चौबे की हालत गंभीर बनी हुई है । पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों को बस से निकाला और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मे एडमिट करवाया । घायलों में यूपी के देवरिया जिले के पथरदेवा निवासी श्री भगवान, शनिचरी देवी, आदित्य सिंह, राजपति देवी, शैल कुमारी, सोनमती देवी, रामझरी देवी, समेत अन्य यात्री शामिल हैं। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है ।





Recent Comments