सारण : उप प्रमुख द्वारा बीएओ के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करने के मामले में अमनौर थाने में शिकायत हुई दर्ज
अमनौर /सारण
प्रखंड उप प्रमुख द्वारा कार्यालय में घुसकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने का मामला सामने आया है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविन्द्र बैठा द्वारा थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि सोमवार को अपने सरकारी कार्य का निष्पादन कर रहा था कि उप प्रमुख विवेकानंद राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में पहुंचे और फसल क्षति की सुचि की मांग किया. जहां मेरे द्वारा कहा गया कि बीडीओ से आदेश के बाद ही सुचि दी जाएगी. जिसके बाद वे तैस में आ गए और कुछ सरकारी कागजात फाड़ दिए. और जातिवाचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे साथ ही मेरे साथ मारपीट करने लगे. बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बीएओ द्वारा मुझे प्राप्त हुई. ऐसी घटना काफी निंदनीय है. जिसकी लिखित शिकायत अमनौर थाने को दिया गया है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इधर उप प्रमुख विवेकानंद राय ने बीएओ द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत एवं बेबुनियाद बताया.