बेतिया – चौतरवा :– बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे की राशि नहीं मिले तो आंदोलन शुरू करेंगे।

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
चौतरवा :-प.च अगस्त महीने में आई प्रलयंकारी बाढ़ से हुए फसल क्षति की मुआवजा अब तक पीड़ितों को नहीं मिलने को लेकर बगहा जिला निर्माण मंच ने आज एक बैठक चौतरवा में की है।बैठक दौरान निर्णय लिया गया है. अगर दो दिनों के अंदर प्रशासन द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया तो गरीब सड़कों पर जन आंदोलन शुरु करेंगे।इसकी सारी जवाबदेही अनुमंडल प्रशासन की होगी।बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक मिथिलेश उपाध्याय ने की है।वहीं संचालन इंग्लिशिया पंचायत के पंचायत समिति सह मंच के सदस्य रंजीत बरनवाल ने किया. बैठक में मंच के संस्थापक चन्दन मिश्रा, बाबूलाल पटेल, रामाशंकर साह, लालबहादुर यादव, राधाकांत उपाध्याय समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।




Recent Comments