गोपालगंज :पूर्व सूबेदार से मांगी रंगदारी 
#न्यूज़ इनपुट -बुलेट मीश्रा 
भोरे (गोपालगंज):– 
सेना में पूर्व सुबेदार रहे एक व्यक्ति से पहले रंगदारी मांगी गयी, उसके बाद उनके साथ मारपीट कर जेब में रखे तीन हजार रूपए छीन लिये गये. इस मामले को लेकर उक्त व्यक्ति ने अपने ही गांव के दो लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला रामनगर निवासी पूर्व सुबेदार ध्रुवनारायण राव भिंगारी बाजार से सब्जी लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में उसी गांव के नंदलाल मिश्र एवं दयाशंकर मिश्र ने पूर्व से मांगी गयी रंगदारी नहीं देने के कारण मारपीट कर उन्हें घायल करते हुए जेब में रखे तीन हजार रूपए छीन लिए. इस मामले को लेकर पूर्व सुबेदार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.