समस्तीपुर:क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुये पुरस्कृत
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के कर्रख गांव में बुधवार को क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया।इसकी अध्यक्षता अजय कुमार ने की।समारोह का उदघाटन प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने की।उन्होंने अपने उदबोधन में छात्रों के बीच प्रतियोगी की भावना को विकसित करने के कार्यक्रम की सराहना की।इस अवसर पर सफल प्रतिभागी अमन,प्रशांत,निकिता,प्रभात,इंद्रजीत,रंजन आदि को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।मौके पर स्थानीय मुखिया कमली देवी,पंसस पार्वती देवी,डॉ लालबाबू पंडित,श्याम किशोर कुशवाहा,जितेंद्र कुमार,पंकज कुमार,संतोष कुमार,नवीन कुमार,कुंदन कुमार,एच एम राजेश्वर प्रसाद,दूर देहात मानाराय टोल के सचिव प्रभु नारायण झा,पत्रकार विनय भूषण,सुधीर कुमार प्रभात,मुरारी सिंह आदि थे।

कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल कॉम्पिटिशन क्लब कर्रख ने की थी।इस प्रतियोगिता में आसपास के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के 275 छात्रों ने भाग लिया।




Recent Comments