गोपालगंज :तीन युवक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
#राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:—- जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा बाजार के चौराहे पर जमादार सुरेश प्रसाद सिंह और उनके टीम ने वाहन जाँच कर रही थी । इसी दौरान एक टीसीएस ए-स्टार बाइक पर सवार तीन युवक को पकड़ा । जांच के दौरान उसके पास से तीन पिस्टल देशी आठ गोली जिन्दा बरामद की गयी । यह घटना गुरुवार के दिन तीन बजे की है । पकड़े गए युवक का नाम राजेश कुमार चौरसिया निवासी भोरे जिला पडरौना दुसरा नितीश कुमार चौरसिया निवासी मैरवा थाना का बड़ा माझा तीसरा राकेश कुमार निवासी सहराई जिला देवरिया का है । थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि वाहन जाँच के दौरान तीन युवक को पकड़ा गया है । उसके पास से तीन पिस्तौल और आठ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है । तीनों युवक को हिरासत मे लेकर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।




Recent Comments