http://बारिश ने बिगाड़ी सूरत, लोग परेशान

#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्रों की सूरत बिगाड़ दी है। कई इलाके में जलजमाव की वजह से झील सा नजारा उत्पन्न हो गया है। सड़क व मोहल्ले में जलजमाव की वजह से लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है। सबसे बुरी स्थिति निचले इलाके में बसे लोगों की है। जल निकासी के लिए कोई कारगर व्यवस्था नहीं होने से लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पानी की निकासी नहीं होने से निकलने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रसन्न किसान नजर आ रहे हैं।