
बारहवीं में 95 फीसदी अंक की हासिल
दरियापुर(सारण)।।
स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर निवासी ऐश्वर्या शर्मा ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन कर दी। इस सम्बंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या के पिता जितेंद्र कुमार शर्मा जहाँ छपरा स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय के निदेशक है वहीं उसकी माँ प्रियंका शर्मा भी एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। उसने भौतिकी में 92,रसायन विज्ञान में 94 तथा जीव विज्ञान में 99 अंक हासिल की है।ऐश्वर्या ने इस सफलता का राज नियमित अध्ययन, माता-पिता का उचित मार्गदर्शन और ज्ञान-निकेतन विद्यालय के शिक्षकों का कुशल शिक्षण शैली बतायी। इसके साथ ही उसने बताया कि आगे चलकर एक कुशल चिकित्सक बनकर ग्रामीण क्षेत्रो में भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्य है।इस सफलता पर उसकी दादी सह स्थानीय सरपंच जगदम्बा देवी, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, मुखिया विद्या देवी, पैक्स अध्यक्ष अनिल पांडेय,जिप प्रतिनिधि मनीष दूबे समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।




Recent Comments